सागर चंद्रा/ किशनगंज
प्रेम विवाह करने से नाराज भाई और भाभी ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर दी। शहर के धरमगंज मस्जिद रोड में घटित घटना के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच बचाव कर मामले को शांत कराया और घायल विष्णु राय को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।
जहां इलाज के बाद वह मामले की शिकायत लेकर पुलिस के समक्ष जा पहुंचा।
पीड़ित के लिखित शिकायत पर भाई राजू राय और भाभी फुलों देवी, मंजु देवी और वीणा देवी के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं पीड़ित ने बताया कि गत 2 मई को उसने प्रेम विवाह किया था। घटना के बाद से ही परिवार के लोग उन्हें घर में रहने नहीं दे रहे हैं और लगातार परेशान कर रहे हैं।
























