किशनगंज:दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, अलग अलग केस दर्ज

SHARE:

किशनगंज/सागर चंद्रा


पूर्व के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। शहर के सिंघिया चौक के निकट घटित घटना में दोनों पक्षों के द्वारा लाठी डंडे के साथ साथ धारदार हथियार से वार किए जाने से आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने किसी तरह बीच-बचाव कर मामले को शांत कराया और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

जहां इलाज के बाद लाइन खानकाह चौक निवासी मोहम्मद अनजार आलम और पानीबाग निवासी तौसीफ अंजर के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में अलग अलग केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर रंगदारी मांगने और छिनतई करने का आरोप लगाया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!