कलयुगी मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार,2 लाख रुपये में नाबालिग बेटी का किया था सौदा

SHARE:

मात्र 2 लाख रुपये में अपनी नाबालिग बेटी का सौदा करने वाली कलयुगी मां को पुलिस ने किया गिरफ्तार

नाबालिग को बंधक बनाकर दुष्कर्म करने वाले युवक की तलाश तेज

सागर चंद्रा/किशनगंज


रुपये की लालच में अंधी होकर अपनी नाबालिग बेटी को मात्र 2 लाख रुपये में युवक को बेचने वाली मां को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला थाने में पदस्थापित एस आई सिमरन भारती के नेतृत्व में गठित टीम ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया। सदर अस्पताल में मेडिकल जांच के बाद पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। जबकि आरोपी युवक और उसके साथियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।


बताते चलें कि बहादुरगंज थाना क्षेत्र निवासी आरोपी महिला ने अपनी 12 वर्षीय नाबालिग बेटी को मात्र दो लाख रुपये में युवक के पास बेच दिया था। गत 9 जनवरी को घटित घटना के बाद मोतीहारी जिले के ढ़ाका थाना क्षेत्र स्थित नरकटिया निवासी 25 वर्षीय अमित राय पिता शिवाजी राय अपने सहयोगियों की मदद से पीड़िता को अपने घर ले गया।

जहां अमित ने पीड़िता को एक कमरे में बंद कर दिया और हत्या करने की धमकी दे कर लगातार दुष्कर्म करने लगा। इस बीच एक दिन पीड़िता ने मौका पाकर अपने पिता को आपबीती सुनाई। पिता ने मोतीहारी पुलिस के सहयोग से पीड़िता को आरोपी के चंगुल से मुक्त कराया और उसे घर वापस ले आये।

घर वापस लौटने के बाद पीड़िता अपने पिता के साथ महिला थाने पहुंची। जहां पीड़िता की आपबीती सुनकर पुलिस कर्मियों के रौंगटे खड़े हो गए। फौरन पीड़िता के लिखित शिकायत पर आरोपी मां और युवक के साथ साथ नौ लोगों के विरुद्ध केस दर्ज कर पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई थी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!