क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं सामाजिक एकता का मेल हैं
मनसाही/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के फूलहारा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मिथिलेश कुमार सिंह ने फुलहारा पंचायत के मेरा गांव के क्रिकेट मैदान में 10=10 ओवर का टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ फीता काटकर किया। इस मौके पर मुख्य अतिथि सह फुलहरा पंचायत के पंचायत समिति सदस्य मिथिलेश कुमार सिंह ने कहा कि क्रिकेट सिर्फ खेल नहीं सामाजिक एकता का मेल हैं।
उन्होंने कहा कि क्रिकेट का आयोजन सिर्फ चौके छक्के लगाने या हार जीत का तक सीमित नहीं हैं।बल्कि यह खेल हमारे समाज को आपस में जोड़ने,भाईचारा बढ़ाने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का एक बेहतरीन माध्यम हैं। खेल का मैदान हमें जाति धर्म और हर भेद-भाव से ऊपर उठकर एक होना सिखाता हैं ।
वास्तव में खेल, हमें अनुशासन, टीम भावना और विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना सीखाते हैं,मेंरा गांव के युवाओं का यह प्रयास काफी सराहनीय हैं। जो न सिर्फ खेल प्रतिभाओं को मंच दे रहे हैं बल्कि पूरे समाज को एक सूत्र में पिरोने का काम कर रहे हैं।
इस अवसर पर कमेटी के सदस्य ने बताया कि 10-10 ओवर का टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया हैं।जिसमें 16 टीम भाग लिया हैं। मात्र तीन दिनों में इस टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन हो जाएगा इस अवसर पर मोहम्मद तसलीम,विक्रम रविदास आदि उपस्थित रहे ।


























