नौ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा भक्तिमय माहौल में हुआ संपन्न

समेली /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के मलहरिया पंचायत के खोटा गांव में पिछले 9 दिनों से चल रही श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का हवन और महाप्रसाद के साथ समापन हो गया। नौ दिवसीय भागवत कथा को लेकर पूरा गांव भक्ति में सराबोर दिखा। 27 जून से आयोजित भागवत कथा का शुभारंभ भव्य कलश शोभायात्रा से की गई तथा प्रतिदिन कथा वाचन किया गया।

जिसमें श्रीधाम वृंदावन से आये कथावाचक प्रीति किशोरी जी के द्वारा भागवत पाठ की गई। जिसमें हजारों की संख्या में स्थानीय ग्रामीण समिति दूर दराज के श्रद्धालु भक्तजन कथा का श्रवण कर भक्ति लाभ लिया।इस अवसर पर उपस्थित श्रद्धालुओं द्वारा कथा वाचिका प्रीति किशोरी जी को सनातनी अंगवस्त्र देकर एवं माला पहनाकर सम्मानित किया। वहीं कथा वाचिका द्वारा महापुराण में विशिष्ट उपलब्धि देने वाले सभी श्रद्धालुओं, भक्तजनों व कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया।

प्रीति किशोरी जी महाराज ने श्रीमद् भागवत कथा की गरिमा का बखान करते हुए सभी श्रोताओं को आशीर्वचन के साथ कहा कि श्रीमद् भागवत कथा सुनने मात्र से सभी दुःख दूर हो जाते हैं। उन्होंने बताया कि भगवत गीता का ज्ञान हमें जीवन में श्रेष्ठ कर्मों के बीज बोने की कला सिखाती है। जीवन रूपी इस कर्म क्षेत्र में हमें श्रेष्ठतम पुण्य कर्म करना चाहिए। उन्होंने सत्य का मार्ग अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम में भुनेश्वर यादव ,नेहा देवी, उमेश यादव, सुनीता देवी, श्रवण कुमार, जूही कुमारी, ललन कुमार, सिंपी देवी, राजीव यादव,मिथिलेश यादव ,उदय राय,रमन यादव ,मोहन पासवान अरुण पासवान ,संजय मंडल सहित सैकड़ों ग्रामीण श्रद्धालु व भक्तजन मौजूद रहे ।