डिग्री कॉलेज समिति के सदस्यों से मिले विधायक,सदस्यों ने समस्याओं से करवाया अवगत

SHARE:

समेली/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के नरैहिया गाँव में मेदी मंडल के दरवाजे पर बरारी विधायक विजय सिंह निषाद पहुंचे। जहां डिग्री कॉलेज निर्माण संघर्ष समिति नरैहिया के सभी सदस्यों से मुलाक़ात कर डिग्री कॉलेज को लेकर विधायक के समक्ष अपनी- अपनी बात रखी। समिति के अध्यक्ष ईश्वरचंद्र विद्यासागर ने पुनः मांग कि डिग्री कॉलेज के स्थायी भवन का निर्माण नरैहिया गाँव में धर्मपुर गाँधी उच्च विद्यालय के प्रांगण में किया जाय।

क्योंकि यहाँ पर लगभग 14 एकड़ जमीन है। जिनमें से 7 एकड़ जमीन परती खाली पड़ी हुई है | एवं यह विद्यालय डिग्री कॉलेज हेतु सारी अहर्ता रखता है । बरारी विधायक ने सभी ग्रामीणों को विश्वास दिलाते हुए कहा कि हर हाल में डिग्री कॉलेज का निर्माण होगा और नरैहिया में ही स्थायी भवन भी बनेगा |

इसको लेकर विभागीय कार्यवायी भी तेज हो गयी है। इस अवसर पर मेदी मंडल, सुबोध मंडल, गगन मंडल, प्रीतम कुमार, मणिकांत कुमार,श्याम कुमार,मोनू कुमार, दीपक यादव,उमेश कुमार, मनीष कुमार, गुड्डू कुमार, चंदन कुमार,भोला मंडल आदि उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!