मनिहारी/कटिहार -बढ़ते गंगा जलस्तर,तेज हवाओं तथा नदी में उत्पन्न हो रही जोखिमपूर्ण स्थिति को देखते हुए जिला प्रशासन के निर्देश पर मनिहारी गंगा घाट पर नाव परिचालन सख्ती बरती गयी । सोमवार को राजस्व पदाधिकारी के नेतृत्व में एसआई जेबा निहाज पुलिस बल के साथ घाट पर पहुंचे और परिचालन कर रही सभी नावों को तत्काल रोकते हुए संचालन बंद रखने का निर्देश दिया।
हांलांकि दो तीनघंटे बाद यात्रियों की सुविधा व मौसम की अनुकूलता के मद्देनजर नाव परिचालन की अनुमति दे दी गयी।राजस्व पदाधिकारी ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि हाल के दिनों में कुछ नावें बीच धारा में फंस गई थीं। रविवार को भी एक नाव बीच नदी में फंस गई थी, जिससे बड़ा हादसा होते-होते टल गया।
इसी को देखते हुए प्रशासन ने एहतियातन यह कदम उठाया है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि कोई नाविक प्रशासन के आदेश का उल्लंघन कर नाव का परिचालन करता पाया गया तो उसके विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। कार्रवाई के दौरान तीन नाविकों साजिद पिता अलु हुसैन साकिन सोहनपुर दियरा, नजरुल पिता मिफजुद्दीन, सीतावूर रहमान पिता अब्दूल जब्बार एवं चालक को हिरासत में लेकर थाना को सौंप दिया गया है।
आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। प्रशासन को यह भी सूचना मिली है कि कुछ नाविक यात्रियों से मनमाना किराया वसूल रहे हैं और रसीद भी उपलब्ध नहीं करा रहे हैं। जिसकी जांच की जा रही है।इस कार्रवाई में एसआई जेबा नियाज एवं आरओ शामिल रहे।




























