भाजपा की ओर से डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125 में स्मरण पक्ष पर छात्र-छात्रा सम्मेलन का आयोजन

SHARE:

बरारी /कटिहार- भारतीय जनता युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के संयुक्त रूप से बरारी विधानसभा के राम जानकी मंदिर ठाकुरबाडी परिसर में डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के 125 में स्मरण पक्ष के अवसर पर छात्र-छात्रा सम्मेलन का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में भाजपा युवा मोर्चा के जिला स्तर के कार्यकर्ता भी सम्मेलन में शामिल हुए।

छात्र-छात्रा सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा युवा मोर्चा के नवचयनित प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह, पूर्व बिहार सरकार के मंत्री आलोक रंजन झा शामिल हुए। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने ढोल नगाड़ों आतिशबाजी कर एवं उत्साह के साथ मुख्य अतिथि का अभिनंदन व स्वागत किया।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मनोज राय, पूर्व उपमुख्यमंत्री तरकिशोर प्रसाद, कोढ़ा विधायक कविता पासवान, पूर्व सांसद निखिल कुमार चौधरी ,पूर्व विधान पार्षद राजवंशी सिंह, जिला प्रभारी प्रफुल्ल रंजन वर्मा, पूर्व जिलाध्यक्ष लक्खी महतो, जिला महामंत्री रामनाथ पांडे सौरभ कुमार मालाकार मौजूद रहे ।


सम्मेलन का नेतृत्व युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक सिंह महिला मोर्चा अध्यक्ष प्रियंका सिंह ने किया। । युवा मोर्चा अध्यक्ष अभिषेक सिंह के साथ उनके कार्यकर्ताओं ने सभी अतिथियों का अंग वस्त्र एवं पुष्प देकर अभिनंदन को स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में छात्राओं को संबोधित करते हुए युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र सिंह ने डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन चरित्र पर व्याख्या करते हुए कहा कि उन्होंने जिस कश्मीर के लिए अपना प्राण निछावर कर दिया ।

आज वही कश्मीर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तेजी से विकास के पद पर अग्रसर है। आज कश्मीर के युवाओं के हाथ में पत्थर नहीं बल्कि किताब और कलम है। उन्होंने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद एक महान शिक्षाविद थे जो छोटी सी उम्र में उन्होंने कुलपति होने का गौरव प्राप्त किया था। उनका जीवन सदैव राष्ट्र के प्रति समर्पित रहा आज के युवाओं को डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के जीवन चरित्र को आत्मसात कर सदैव देश सेवा हेतु समर्पित करना चाहिए।

उपस्थित आलोक रंजन झा ने कहा कि देश के युवाओं छात्र-छात्राओं से विदेशी प्लेटफार्म के सोशल मीडिया पर देश विरोधियों की साजिश से सावधान रहने का आग्रह करते हुए कहा कि हमारे देश के युवा देशभक्त हैं और इन विदेशी ताकतों सोशल मीडिया पर देश विरोधीयो के षड्यंत्र को कभी सफल नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि मंत्रियों अफसर को ईमानदारी पूर्वक जनता के समस्याओं का समाधान करना चाहिए। उपस्थित सभी वक्ताओं ने अपने-अपने संबोधन में कहां की डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी को भारत के लोगों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया जिन्होंने देश के लिए अपने जीवन में अनेकों बलिदान देते हुए जम्मू कश्मीर को भारत का अभिन्न अंग बनाते हुए स्वतंत्रता के बाद कांग्रेस सरकार द्वारा स्थापित जम्मू कश्मीर में भारत से अलग संविधान अलग निशान और अलग-अलग प्रधान का जमकर किया और एक देश में दो निशांत दो संविधान और दो प्रधान को खत्म कर भारत का तिरंगा भारत का संविधान और भारत का ही प्रधान की मांग के साथ आंदोलन कर कश्मीर में परमिट व्यवस्था का विरोध करते हुए कश्मीर में दाखिल हुए और वहीं के जेल में उनकी मृत्यु हो गई। इस अवसर पर कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी ,शोभा जयसवाल,आलोक कुमार, राघवेंद्र सिंह सहित जिला के पदाधिकारी एवं युवा मोर्चा के सत्यम कुमार ,जोक्शन यादव, सोनू सिन्हा ,विकास यादव, विवेक कुमार,अंकित मालाकार, बुलबुल सिंह, शांति जायसवाल सहित बड़ी संख्या में जिला के पदाधिकारी एवं कोने-कोने से आए युवा मोर्चा के एवं महिला मोर्चा के कार्यकर्ता ने मिलकर सम्मेलन को सफल बनाया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!