एनएच पर हुई वाहनों की सीधी टक्कर
प्राणपुर/कटिहार–कटिहार मालदा एनएच 31 पर प्राणपुर मोड़ के पास मिर्ची लदा पिकअप एवं एक बाइक के आमने-सामने टक्कर में बाइक सवार की घटनास्थल पर हीं मौत हो जाने का मामला प्रकाश में आया है।मृतक की पहचान किशोर कुमार गुप्ता साकिन- हरसुआ के रुप में हुई है।बताया जाता है कि पल्स पोलियो अभियान में सुपरवाइजर के रुप में प्रतिनियुक्त था।
घटना की जानकारी मिलते ही प्राणपुर पुलिस दलबल के साथ घटनास्थल पहुंचकर पिकअप सहित ड्राइवर एवं खलासी को हिरासत मे ले लिया,तो वहीं मोटरसाइकिल भी जब्त कर लिया घटना को लेकर परिजन एवं स्थानीय लोग आक्रोशित हो गये।आक्रोशित लोगों को थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने समझा-बुझाकर शांत किया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
इस दौरान मृतक की पत्नी आंगनबाड़ी सेविका बिंदु कुमारी, बेटा सुमित कुमार,बेटी पूजा कुमारी सहित अन्य परिजनों की चित्कार से वातावरण गमगीन हो गया। मृतक के जीजा पवन कुमार साह ने बताया कि उसका साला पोलियो टीकाकरण कार्य के निरीक्षण करने के लिए केवाला पंचायत अंतर्गत रामचंद्रपुर गांव गया था।
वापसी के दौरान प्राणपुर मोड़ के समीप कटिहार की ओर से आ रहा मिर्ची से लदा पिकअप एवं उसके बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। घटना में सकी तत्काल मौत मौत हो गई।थानाध्यक्ष विजय प्रकाश ने बताया कि दोनो वाहनों को जब्त कर पिकअप के चालक और खलासी को हिरासत में लिया गया है।पीड़ित पक्ष के आवेदन पर आगे की कारवाई की जाएगी।





















