सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

SHARE:

मनसाही/कटिहार – मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हफलागंज शिव मंदिर चौक के रहने वाले राजेश कुमार गुप्ता उर्फ राजू (55) की मौत मोकामा में सड़क दुर्घटना में हो गया। घटना के बाद परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हैं । बताया जाता हैं कि राजेश मखदुमपुर के रहने वाले एक सहयोगी के साथ मोकामा मजदूरी करने गया था की सड़क दुर्घटना में बीते रात्रि मौत हो गई।

घटना की सूचना के बाद परिजन मोकामा पहुंचे मगर स्थानीय प्रशासन का कोई सहयोग नहीं मिलने के कारण शव को बिना पोस्टमार्टम कराए अस्पताल से कटिहार हफलागंज लेकर आया जिसके बाद शव का अंतिम संस्कार किया गया। राजेश के परिवार में उनकी पत्नी, तीन पुत्री एवं एक पुत्र हैं जो बिना पिता के साये से मेहरूम हो गया हैं ।

परिवार के अकेले कमाने वाले के गुजर जाने से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा हैं और सभी का रो रो कर बुरा हाल हैं। घटना पर दुख व्यक्त करते हुए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने सरकार एवं प्रशासन से सरकारी प्रावधानों के अनुसार आवश्यक मुआवजा देने की मांग की हैं ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!