KishanganjNews:टीआरडब्लू के स्टोर में चोरी, 2.89 लाख का सामान ले गया चोर

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज

अज्ञात चोर ने टीआरडब्लू के गोदाम में चोरी की घटना को अंजाम दे दिया। चोर खिड़की तोड़ कर गोदाम में प्रवेश किया और 115 किलो स्क्रैबल स्टड, 87 एलटी स्टड, 70 एचटी स्टड सहित अन्य विद्युत उपकरणों की चोरी कर ली।

जिससे नोर्थ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड का लगभग 2,89,060.00 रूपये की क्षति पहुंची है। विभाग के कनीय अभियंता दीपक कुमार के लिखित शिकायत पर टाउन थाने में केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस घटनास्थल के निकट लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की पहचान में जुट गई है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!