सालमारी / कटिहार – बलिया बेलौन थाना क्षेत्र के मीनापुर कलभट के पास पुलिस ने गश्ती के दौरान वाहन जांच अभियान में स्कार्पियो को रोक कर तलाशी लेने पर भारी मात्रा में कफ सीरप बरामद की है। पुलिस ने इस मामले में स्कार्पियो को अपने कब्जे में ले कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।
थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने जानकारी देते हुए बताया कि दिवा गश्ती और वाहन चेकिंग अभियान के दौरान स्कार्पियो को रोक कर तलाशी लेने पर कार्टुन में कफ सीरप बरामद होने पर चालक सह तस्कर को गिरफ्तार कर पुछताछ करने पर अपना नाम रूबैल मोमीन( 24) मोमीन पारा नूर नगर थाना कलियाचक पश्चिम बंगाल जिला मालदा का रहने वाला बताया।
यह पश्चिम बंगाल से लेकर पुर्णिया जा रहा थाकि मीनापुर कलभट के पास वाहन जांच के दौरान पकड़ा गया।प्रारंभिक पूछताछ में यह बात सामने आई है कि तस्कर प्रतिबंधित कफ सीरप को अवैध रूप से एक स्थान से दूसरे स्थान पर ले जा रहे थे। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि बीना वैध कागज के इस तरह भारी मात्रा में कफ सीरप कैसे ले जा रहा था।
थानाध्यक्ष शाहिद हुसैन ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।उन्हें न्यायिक हिरासत में कटिहार न्यायालय भेजा गया है। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुट गई है। कफ सीरप की बरामदगी को लेकर नशा के नये नये तरीके के खिलाफ प्रशासन सतर्कता बढ़ा दी है।




























