टीबी मुक्त भारत अभियान को सफल बनाने के लिए टेढ़ागाछ में बीएलटीएफ की बैठक आयोजित

SHARE:

टेढ़ागाछ (किशनगंज) विजय कुमार साह

टेढ़ागाछ प्रखंड मुख्यालय स्थित बीडीओ कार्यालय कक्ष में शुक्रवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार की अध्यक्षता में टीबी मुक्त भारत अभियान के प्रभावी एवं सफल संचालन को लेकर ब्लॉक लेवल टास्क फोर्स (बीएलटीएफ) की बैठक आयोजित की गई। बैठक में अभियान की प्रगति की समीक्षा करते हुए टीबी उन्मूलन के लिए विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने तथा जन-जागरूकता बढ़ाने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए बीडीओ अजय कुमार ने कहा कि टीबी एक गंभीर लेकिन पूर्णतः इलाज योग्य बीमारी है। समय पर जांच, नियमित उपचार और लोगों में जागरूकता के माध्यम से इसे जड़ से समाप्त किया जा सकता है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों को अभियान को जन-आंदोलन का रूप देने तथा प्रत्येक संभावित मरीज की पहचान कर समय पर जांच एवं उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार ने टीबी मुक्त भारत अभियान के विभिन्न पहलुओं की जानकारी देते हुए कहा कि सरकार की ओर से टीबी मरीजों को निःशुल्क जांच, दवा एवं पोषण सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने लोगों से लगातार दो सप्ताह या उससे अधिक समय तक खांसी, बुखार, वजन कम होना अथवा अन्य लक्षण दिखाई देने पर तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराने की अपील की।


बैठक में पंचायत स्तर पर जन-जागरूकता अभियान चलाने, संदिग्ध मरीजों की शीघ्र पहचान, नियमित फॉलोअप, उपचार की निगरानी तथा विभिन्न विभागों के समन्वय से अभियान को गति देने पर विस्तार से चर्चा की गई।


इस अवसर पर प्रभारी बीईओ अनिल कुमार शर्मा, बीपीआरओ विवेक भारती, बीपीएम राजेश कुमार, बीएचएम अजय कुमार साह सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे। बैठक में सभी ने टीबी मुक्त भारत के लक्ष्य को समयबद्ध तरीके से हासिल करने के लिए सामूहिक प्रयास करने का संकल्प लिया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई