KatiharNews:जलजमाव से नाराज लोगों ने स्टेट हाईवे-77 किया जाम

SHARE:

फलका /कटिहार – फलका बाजार में हल्की बारिश के बाद भी मुख्य सड़क से मस्जिद, ठाकुरबाड़ी मंदिर एवं हाट जाने वाले मार्ग पर जलजमाव की समस्या से नाराज दर्जनों युवाओं ने शुक्रवार को स्टेट हाईवे-77 जाम कर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन के खिलाफ विरोध जताया।विरोध जाता रहे लोगों ने जलनिकासी की समुचित व्यवस्था कराने की मांग की।

आक्रोशित लोगों का कहना था कि संबंधित तीनों सड़कों पर नाला का पानी और बारिश का पानी जमा हो जाने से आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो जाता है। सबसे अधिक परेशानी मस्जिद में नमाज अदा करने जाने वाले लोगों, ठाकुरबाड़ी मंदिर में पूजा-अर्चना के लिए आने-जाने वाले श्रद्धालुओं तथा हाट-बाजार पहुंचने वाले लोगों को उठानी पड़ती है।सड़क जाम होने से हाईवे के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यात्रियों को करीब आधे घंटे तक परेशानी झेलनी पड़ी।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रहलाद यादव सदलबलबल के साथ मौके पर पहुंचे।उन्होंने विरोध जता रहे ग्रामीणों से बात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा संबंधित अधिकारियों तक मांग पहुंचाने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोगों ने जाम समाप्त किया,जिससे आवागमन सुचारू रूप से बहाल हो सका।लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जलजमाव की समस्या का शीघ्र समाधान कराया जाए, ताकि बरसात के दिनों में आम लोगों को परेशानी का सामना न करना पड़े।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई