विधालय परिसर से मिट्टी कटाई का डीपीओ ने किया स्थलीय जांच

SHARE:

मनिहारी/कटिहार – विद्यालय परिसर से जेसीबी लगाकर मिट्टी कटाई कर बेचने का मामला धीरे धीरे गहराते जा रहा है । अवैध तरीके से विद्यालय परिसर से मिट्टी कटाई करने के मामले का जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देश पर शिक्षा विभाग के डीपीओ निशित सिंह ने उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुजवरटाल का स्थलीय जांच किया । डीपीओ के जांच से ग्रामीणो मे कारवाई की आस जगी है ।

अधिकारी के जांच के दौरान विधालय के प्रधानाध्यापक संदीप कुमार मंडल अनुपस्थित पाये गए हैं । डीपीओ ने प्रधानाध्यापक से फोन पर बात कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं । उत्क्रमित मध्य विद्यालय मुजवरटाल मे शिक्षा विभाग द्वारा भवन निर्माण होना है ।

भवन निर्माण से पूर्व दो कमरे का निर्माणाधीन पुरानी भवन को प्रधानाध्यापक ने तोड़कर शिक्षा समिति के वगैर अनुमति के सारा मलवा बेच दिया ।

भवन के मलवा के साथ साथ चार फीट गहराई कर जेसीबी से मिट्टी की भी उगाही कर बेच दिया गया है । जिसकी शिकायत पंचायत के मुखिया, पैक्स अध्यक्ष शिवजी यादव सहित ग्रामीणो ने विधायक मनोहर प्रसाद सिंह,जिला शिक्षा पदाधिकारी से शिकायत किया था । विधायक ने डीईओ से जांच कर कार्रवाई का अनुरोध किया था ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई