पत्नी को मनाने पति चढा टावर पर,3 घंटे तक चला हाइवोल्टेज ड्रामा

SHARE:

प्राणपुर/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के केवाला पंचायत के केवाला गांव में एक अनोखी घटना देखने को मिली। जिसकी क्षेत्र में काफी चर्चा है।लोगों ने शोले फिल्म के एक दृश्य की याद ताजा की।प्यार और जिद का नजारा बीरू और बसंती की याद ताजा कर दिया। फर्क था तो सिर्फ कि इस लाइव सीन में पानी की टंकी की जगह मोबाइल टावर था। मकसद था रूठी पत्नी को मायके से वापस ससुराल ले जाना।

बताया गया कि साबिर की पत्नी काफी समय से मायके में रह रही थी और बार-बार समझाने के बावजूद ससुराल लौटने को तैयार नहीं थी। पत्नी की बेरुखी से परेशान साबिर ने ऐसा कदम उठाया कि पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। साबिर गांव में लगे एक ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़कर जोर-जोर से चिल्लाने लगा कि अगर उसकी पत्नी वापस नहीं आई तो वह खुदकुशी कर लेगा।

तुरत ग्रामीणों की भारी भीड़ जमा हो गई। पहले लोग इसे तमाशा समझने लेकिन जब युवक लगातार आत्महत्या की धमकी देने लगा तो लोगों ने प्राणपुर पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और काफी देर तक युवक को समझाने की कोशिश करती रही।

करीब तीन घंटे तक चले हाई-वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस और स्थानीय लोगों के समझाने-बुझाने पर साबिर टावर पर से नीचे उतरा। इससे पहले पुलिस उसे हिरासत में लेती। युवक भागने में सफल हो गया। फिलहाल इस पूरी घटना का वीडियो तेजी से फैल रहा हैं। गांव से लेकर शहर तक लोग इस अनोखे इश्क की चर्चा कर रहे हैं। लोग इसे प्यार में पागलपन की हद तो चर्चा में बने रहने का शौक मानते हैं। पूरे घटनाक्रम में किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई