डंडखोरा/कटिहार–आगामी बकरीद पर्व को लेकर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई।थानाध्यक्ष विजय महतो की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अंचल अधिकारी सादी रऊफ सहित जनप्रतिनिधि, राजनीतिक व सामाजिक कार्यकर्ता व आमजन शामिल हुए।बैठक में पर्व को शांति और भाईचारा के साथ संपन्न कराने को लेकर विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।
जिसमें बताया गया कि इस वर्ष पर्व 28 मई 2026 को मनाया जाएगा।जिसमें सुबह मस्जिदों एवं इदगाहों में नमाज अता किया जाएगा।फिर लोग अपनी मन्नत के अनुसार कुर्बानी देंगे। थानाध्यक्ष ने कुर्बानी खुले में नहीं करने के साथ अवशेषों को जमीन में गाड़ देने का निर्देश दिया।उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी की इजाजत नहीं होगी।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में पर्व शांतिपूर्वक संपन्न कराने को लेकर हर गतिविधि पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी। उन्होंने पर्व विशेष को लेकर टोला वार नमाज अता करने का समय एवं स्थान को चिह्नित किया।सीओ ने कहा कि कुर्बानी के सामानों का वितरण काले कपड़ों में या ढककर करना है। उन्होंने बैठक में लिए गये निर्णयों से समाज के अन्य लोगों को अवगत कराने पर जोर दिया।
सदस्यों ने कहा कि प्रखंड क्षेत्र में सभी पर्व भाइचारे के साथ मनाने का इतिहास रहा है।उन्होंने प्रशासन को आगामी पर भी शांतिपूर्वक संपन्न होने का आश्वासन दिया। बैठक में अपर थानाध्यक्ष अमलेंदु सिंह,सरपंच दिनेश मंडल,पूर्व प्रमुख सह पंचायत समिति सदस्य सूरज साह,पैक्स अध्यक्ष हीरालाल साह,पूर्व जिप सदस्य पुरुषोत्तम वर्मा,मो. मुख्तार आजम,शेख रशीद, कादिर खाॅ,अरुण मिस्त्री,मुनीम यादव,हरिमोहन सिंह,एसआई अरबिंद कुमार,प्रमोद मल्लिक सहित दर्जनों अन्य उपस्थित रहे।























