मनिहारी /कटिहार – ईद उल अजहा बकरीद का त्योहार आपसी मेल व मिल्लत, पारम्परिक सौहार्दपूर्ण माहौल मे सम्पन्न कराने को लेकर सामाजिक,राजनीतिक कार्यकर्ताओं व गण्यमाण्य लोगों की बैठक मनिहारी थाना परिसर मे सोमवार को बुलाई गयी। बैठक की अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी त्रिलोकी नाथ सिंह ने की।अपने संबोधन में श्री सिंह ने क्षेत्र के सभी लोगों से पारम्परिक मेल व मिल्लत के साथ त्योहार मनाने की अपील की।
कुर्बानी के लिए सरकारी दिशा निर्देशों का पालन करने की अपील की। कहा कि कुर्बाने पर्दे में करने की रवायत रही हैं। लिहाजा इसका ख्याल रखा जाए। प्रतिबंधित पशुओं की कुर्बानी से परहेज करने की अपील की। कुर्बानी के बाद अपशिष्टों को खुले मे नहीं फेकने व अन्य समुदाय की धार्मिक भावनाओं का भी ध्यान रखने की अपील की ताकि किसी भी भावनाएं आहत न हों।
एसडीएम श्री सिंह ने नगर प्रशासन को ईदगाह जानेवाली पथों की साफ सफाई व ईदगाहों की सफाई के निर्देश दिये।इस मौके पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विनोद कुमार ने कहा कि सामाजिक सौहार्द में खलल डालने वाले बख्से नहीं जाएंगें। सोशल मिडिया और हुरदंगियों पर प्रशासन की पैनी नजर रहेगी।
श्री कुमार ने आमजन से अफवाह पर ध्यान नहीं देने व संदिग्ध गतिविधि की जानकारी प्रशासन से साझा करने की अपील की। कहा कि क्षेत्र के संवेदनशील ईलाकों में पुलिस की व्यवस्था रहेगी। इस मौके पर बीडीओ सनत कुमार, थानाध्यक्ष संतोष कुमार झा, पीओ अलेन्दू कुमार, स्वच्छता पदाधिकारी आरूष कुमार, विनोद कुमार तस्लीम आरीफ, पूर्व मुखिया जाकिर अंसारी, आलमगीर आलम, शेरू आलम सहित अन्य मौजूद रहे ।





















