मारवाड़ी युवा मंच कटिहार शाखा की ओर से नारायण भोज कार्यक्रम का आयोजन

SHARE:

कटिहार – मारवाड़ी युवा मंच कटिहार शाखा की ओर से समाजसेवा और मानवता से जुड़े कार्यों को लेकर नारायण भोज कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शहर के श्याम मंदिर परिसर में इस नारायण भोज का आयोजन किया गया।

जिसमें मारवाड़ी युवा मंच शाखा के सदस्य ने सक्रिय रूप से जरूरतमंदों को खाना खिलाया।


भोजन वितरण के कार्य में मंच के शाखा अध्यक्ष दीपक अग्रवाल,शाखा सचिव मयंक पूरनमलका ,शाखा कोषाध्यक्ष यश गोयल, पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष राहुल मुरारका, मंच सदस्य सुरेश जैजानी एवं मंच सदस्य सुमित मुकीम आदि शामिल होकर जरूरतमंदों की सेवा में योगदान दिया।

इस अवसर पर पूर्व प्रांतीय उपाध्यक्ष राहुल मुरारका, मंच सदस्य सुरेश जैजानी एवं मंच सदस्य सुमित मुकीम ने कहा कि मंच समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को हमेशा इसी प्रकार निभाता रहेगा और भूखे को खाना खिलाना खुशियों की झोली भरने के बराबर होता है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई