किशनगंज में ठनका के चपेट में आने से महिला घायल,अस्पताल में भर्ती

SHARE:

किशनगंज/सागर चंद्रा

गत शुक्रवार को हुई मुसलाधार बारिश के दौरान ठनका के चपेट में आने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल की पहचान कोचाधामन थाना क्षेत्र के नजरपुर पंचायत स्थित मोहम्मदपुर गांव निवासी फेंको देवी (50) पति कृष्ण मोहन सिंह के रूप में की गई है। जबकि महिला के साथ घर वापस लौट रही केशो देवी और मामूनी आंशिक रूप से घायल हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में हड़कंप मच गया। परिजनों ने फौरन घायल फेको देवी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है।


परिजनों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर फेको देवी गांव की ही अन्य महिलाओं के साथ मक्का खेत गई थी।

मौसम खराब होता देख कर सभी जल्दी घर वापस लौट रही थी। लेकिन इसी बीच सभी ठनका के चपेट में आकर घायल हो गए। हालांकि फेको देवी का इलाज फिलहाल सदर अस्पताल में ही चल रहा है। जबकि अन्य दो महिलाओं को प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। फेको देवी के स्वास्थ्य में निरंतर सुधार होता देख कर परिजनों ने राहत की सांस ली है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई