बालु खाली करने के दौरान बिजली का करंट लगने से मजदुर की हुई मौत,परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

SHARE:

मनिहारी/ कटिहार-प्रखंड क्षेत्र के बलदियाबाड़ी के पास ट्रक से बालु खाली करने के दौरान बिजली के 11 हजार केवीए के चपेट मे आने से एक मजदुर की मौत हो गई है । मृतक मजदुर मो. जहांगीर (45) मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हाजीपुर का रहने वाला है । मृतक मजदुर के साथ बालु खाली कर रहे मो. जोलिश ने बताया कि बालु खाली करने के दौरान सड़क किनारे लटका तार ट्रक मे सट गया

। ट्रक में तार सटते ही मजदुर बिजली के चपेट मे आकर जहांगीर नीचे गिर गया । स्थानीय लोगो के मदद से जहांगीर को घटना स्थल से उठाकर अनुमंडल अस्पताल लाया गया । अस्पताल पहुंचते ही चिकित्सकों ने जांच कर जहांगीर को मृत घोषित कर दिया ।

घटना की सूचना मृतक के साथ काम कर रहे जोलिश ने परिजनो को दिया । घटना की सूचना मिलते ही हाजीपुर से मृतक के परिजन मनिहारी पहुंच कर शव के पास विलाप करने लगे ।

पुलिस घटना स्थल पहुंच कर ट्रक को कब्जे मे लेकर आगे की कारवाई मे जुट गई है । ट्रक मालिक अनुमंडल अस्पताल पहुंच कर मृतक के परिजनो को सहायता राशि देने का आश्वासन दिया। जिस पर मृतक के परिजनो ने अपनी रजामंदी जताया। मृतक के परिजन शव को लेकर अनुमंडल अस्पताल बैठे थे ।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई