स्वास्थ्य केंद्र से युवक को रेफर किया सदर अस्पताल कटिहार
प्राणपुर /कटिहार-प्रखंड के रोशना थाना क्षेत्र के शाहनगर गांव निवासी राजा (22) पिता शेख सोजील ने घरेलू विवाद से परेशान होकर चूहे मारने की दवा खा ली।
उसके बाद युवक की तबीयत अचानक बिगड़ने लगी। परिजन एवं ग्रामीणों ने आनन-फानन में उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र प्राणपुर लाया। जहां प्रथम उपचार के बाद स्थिति को गंभीर देखते हुए चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल कटिहार रेफर कर दिया।
बताया जाता है कि युवक का अपनी पत्नी के साथ पिछले कई दिनों से विवाद चल रहा था। इसी तनाव में आकर उसने यह कदम उठा लिया। घटना के बाद गांव में चर्चा का विषय बना हुआ है।
























