कटिहार – केबी झा कॉलेज के लगभग 600 छात्रों का परीक्षा देने वाले हॉल लगभग 12 वर्षों से जर्जर की स्थिति में पड़ा हुआ था। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने महाविद्यालय से लेकर विश्वविद्यालय तक ज्ञापन देकर इस भवन की मरम्मत की मांग की थी। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की मांग थी कि केबी झा कॉलेज में बराबर किसी न किसी कोर्स का परीक्षा या कार्यक्रम का आयोजन होते रहता है।
इसको देखते हुए एक बड़ी हॉल की आवश्यकता बनी रहती है। इस हॉल को सही हो जाने से महाविद्यालय में छात्रों को परीक्षा देने में और कार्यक्रम होने में सही रहेगा।
महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ संजय कुमार सिंह के नेतृत्व में हॉल को सही किया गया। इसको लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने प्रधानाचार्य को बहुत-बहुत बधाई एवं धन्यवाद दिया है। इस मौके पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के विभाग सह संयोजक विक्रांत सिंह, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कमल ठाकुर, नगर मंत्री राजा यादव, नगर सह मंत्री रवि सिंह, विशाल सिंह आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।
























