सर्पदंश का शिकार हुआ व्यक्ति ,अस्पताल में भर्ती

SHARE:

किशनगंज/सागर चंद्रा

पाट काटने के दौरान एक व्यक्ति सर्पदंश का शिकार हो गया। किसी जहरीले सांप ने उसके पैर में डांस लिया। लेकिन काम की व्यस्तता के कारण उसे खतरे का अहसास तक नहीं हुआ। कुछ देर बाद जब सांप के जहर ने असर दिखाना शुरू किया तो उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। उसने फौरन परिजनों को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के बीच हड़कंप मच गया।

परिजनों ने फौरन बहीचाकुट्टी निवासी 55 वर्षीय नईम अख्तर को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया।

अस्पताल में 29 वाइल विषरोधी दवा दिये जाने के बाद भी उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है। वहीं चिकित्सक ने बताया कि मरीज को अस्पताल में भर्ती करने से पूर्व ही सांप का जहर उसके पूरे शरीर में फैल गया था। उसे जीवन दान देने का हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!