सागर चंद्रा/किशनगंज
सड़क निर्माण के दौरान एक मजदूर की तबीयत अचानक बिगड़ गई। घटना के वक्त उड़ीसा के केंद्रपाड़ा निवासी 50 वर्षीय रासमा रंजन साहू कोचाधामन थाना क्षेत्र के बरबट्टा के समीप सड़क निर्माण कार्य कर रहा था। घटना के कारण साथी मज़दूरों के बीच हड़कंप मच गया।
मजदूरों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराने की कोशिश की। लेकिन बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सदर अस्पताल में चिकित्सक के द्वारा उसे मृत घोषित कर दिया गया।
अस्पताल प्रशासन की सूचना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। वहीं साथी मज़दूरों ने बताया कि मृतक राशमा रंजन साहू विगत कई दिनों से बीमार चल रहा था और उसका इलाज भी जारी था।


























