भीषण गर्मी के कारण यात्री की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

SHARE:

सागर चंद्रा/किशनगंज

स्थानीय रेलवे स्टेशन पर उस वक्त अफरातफरी मच गई जब ट्रेन का इंतजार कर रहा एक व्यक्ति बेहोश होकर गिर पड़ा। घटना में उसे गंभीर चोटें आई। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर घटित घटना के बाद लोग मूकदर्शक बने रहे और घायल का वीडियो बनाते रहे। किसी ने भी उसकी ओर मदद का हाथ नहीं बढ़ाया।

आखिरकार मौके पर पहुंचे आरपीएफ जवानों ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका इलाज जारी है। बेहोशी की अवस्था में होने के कारण फिलहाल उसका परिचय ज्ञात नहीं हो सका है।


वहीं प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बुधवार को यात्री प्लेटफॉर्म पर ट्रेन का इंतजार कर रहा था। इसी दौरान भीषण गर्मी के कारण वह अचानक बैचेन हो गया और चक्कर आ जाने से वह प्लेटफॉर्म पर ही गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गया।


आरपीएफ इंस्पेक्टर एचके शर्मा ने बताया कि यात्री के बेहोशी की अवस्था में होने के कारण फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। आरपीएफ के द्वारा उसे समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। यात्री का परिचय ज्ञात होते ही उसके परिजनों को घटना की जानकारी दे दी जाएगी।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!