जन भागीदारी शिविर को लेकर पदाधिकारियों ने किया पैदल मार्च

SHARE:

डंडखोरा/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के आदिवासी बाहुल दो पंचायतों के चिह्नित चार टोलों में जनजाति गरिमा उत्सव के तहत जन भागीदारी शिविर का आयोजन किया जा रहा है।शिविर की सफलता के लिए जनजाति परिवार के लोगों के बीच सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जा रही है।वहीं योजनाओं को लेकर प्राप्त आवेदनों का ऑन-द्-स्पाॅट निष्पादन करने की व्यवस्था की गई है।कल्याण विभाग की ओर से 19 से 25 तक चलने वाले इस इस अभियान के माध्यम से योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पंक्ति के लोगों तक पहुंचाने का उद्देश्य कितना पूरा होगा।

यह तो समय हीं बताएगा।लेकिन बुद्धवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश के नेतृत्व में अंचल अधिकारी सादी रऊफ,प्रखंड कल्याण पदाधिकारी संजीत कुमार, प्रखंड कृषि पदाधिकारी शिवानी गुप्ता,चिकित्सा पदाधिकारी डा.आर पी.मंडल, कार्यक्रम पदाधिकारी सतीश प्रसाद सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कर्मियों ने स्थानीय मुखिया पार्वती हेम्ब्रम,समाजसेवी राजेन सोरेन आदि के साथ रतनपुरा गांव में पैदल मार्च किया।

इस दौरान उन्होंने आदिवासी समाज के लिए आयोजित शिविर के उद्देश्य तथा उससे होने वाले लाभों के बारे में विस्तार से बताया।वहीं चारों टोले के चिह्नित स्थानों पर स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लोगों का स्वास्थ्य जांच कर मुफ्त आवश्यक दवाई और चिकित्सीय सलाह दी गई।तो वसीं आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए आवेदन भी प्राप्त किया गया।

बीडीओ ने बताया कि यह एक राष्ट्रव्यापी अभियान है।जिसे आदिवासी बाहुल प्रखंडों के चिह्नित आदिवासी टोले में चलाया जाएगा। इसको लेकर प्रखंड के रायपुर पंचायत के पड़रिया खुर्द,पनसेरवा और कलसरा तथा डंडखोरा पंचायत के रत्नपुरा गांव का चयन किया गया है।उन्होंने बताया कि पैदल मार्च निकालकर जनजाति समुदाय के लोगों को उनके लिए चलाई जा रही योजनाओ की जानकारी देना और उससे लाभ लेने के लिए प्रेरित करना है।

अभियान के तहत वृक्षारोपण,स्वास्थ्य जांच आदि भी की जाएगी।जबकि 21 से 23 मई को इन टोलों में शिविर लगाकर विभाग द्वारा आवेदन प्राप्त कर ऑन द् स्पाॅट निष्पादन किया जाएगा।
मौके पर सीएचओ नरेन्द्र कुमार,एलएस अंजनी कुमारी,एएनएम बेबी कुमारी सहित कई अन्य उपस्थित रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई