सालमारी /कटिहार – सालमारी थाना क्षेत्र के गोगरा गांव के पास पहले से घात लगा कर बैठे अपराधी द्वारा चालक को बंदी बना कर मक्का लदा ट्रेक्टर को जप्त कर मक्का सहित ट्रेक्टर ले कर फरार होने पर पिडित किसान अमरनाथ मंडल ने सालमारी थाना में आवेदन दे कर न्याय की गुहार लगाने के बाद सालमारी थाना की पुलिस हरकत में आने के बाद घटना के 12 घंटा के अन्दर पिडित के निशानदेही पर एवं पुलिस अनुसंधान के आधार पर अज्ञात अपराधी की पहचान कर आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ ट्रेक्टर सहित मक्का को बरामद करने में सफल हुई।
पिडित किसान ने आवेदन दे कर बताया है की वह 50 क्विंटल मक्का ले कर गुलाब बाग मंडी जा रहा था की मंगलवार के प्रातःकाल 2.40 बजे में गोगरा गांव के पास पांच अज्ञात व्यक्तियों द्वारा ट्रेक्टर को रो कर उसे बंदी बना कर मक्का के खेत में ले जा कर बांध दिया। कई घंटा के बाद खाली ट्रेक्टर वापस करने के बाद उसे छोड़ा गया। इस घटना की लिखित शिकायत सालमारी थाना में किये।
थाना अध्यक्ष कुमारी जुली ने बताया की आवेदन मिलने के बाद सअनि निपपू कुमार के सहयोग से अनुसंधान के आधार पर पहचान कर दोनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही ट्रेक्टर और लुटा गया मक्का को बरामद कर लिया गया है। आवेदन मिलते ही अज्ञात के खिलाफ कांड संख्या 87/26 दर्ज कर मामले का अनुसंधान में आरोपी युनुस, छोटु साह दोनों कदवा थाना क्षेत्र को गिरफ्तार करने पर उनके निशानदेही पर मक्का फसल को गांव से बरामद किया गया।
अन्य आरोपी की शिनाख्त कर ली गयी है। शीघ्र ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी का आश्वासन दिये। गिरफ्तार दोनों आरोपी को न्यायिक प्रक्रिया के लिए कटिहार न्यायालय भेजा गया है। वहीं से जेल भेजा जायेगा।



























