सर्पदंश से हुई महिला की मौत, परिजनों में मचा कोहराम

SHARE:

मनसाही/कटिहार – मुफस्सिल थाना क्षेत्र के हफलागंज में मकई के बगड़े का बोझा बना रही एक महिला सर्पदंश की शिकार हो गयी और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक महिला सुरेन पासवान की पत्नी अबीता देवी (45) बताया जाता है।

घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला खेत में बगड़े का बोझा बनाकर अपने सर पर उठाकर घर लौट रही थी कि पहले से बगड़े का बोझे में छुपी जहरीले सांप ने उनके गले में काट लिया। घटना के बाद पहले तो उसे कुछ पता नहीं चला और जब उनकी तबीयत बिगड़ने लगा तब उन्हें अस्पताल ले जाया गया मगर इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई