कटिहार जिले के प्राणपुर बरझल्ला पंचायत में सहयोग शिविर का आयोजन,220 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा

SHARE:

जमीनी स्तर पर सुशासन की दस्तक

कटिहार जिले के प्राणपुर बरझल्ला पंचायत में उमड़ा जनसैलाब

कुमार अभिषेक /प्राणपुर कटिहार- बिहार सरकार की महत्वाकांक्षी और संवेदनशील पहल सहयोग शिविर’ के तहत सुशासन की किरणें अब राज्य के सुदूर ग्रामीण अंचलों तक सीधे पहुँचने लगी हैं। इसी कड़ी में मंगलवार को कटिहार जिले के प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत बरझल्ला पंचायत भवन में एक सहयोग शिविर’ का आयोजन किया गया। जन-समस्याओं के त्वरित और पारदर्शी निष्पादन के संकल्प के साथ आयोजित इस शिविर में प्रशासनिक तत्परता और जनता की भागीदारी का एक अभूतपूर्व समन्वय देखने को मिला।

पूरे कार्यक्रम के दौरान सरकारी तंत्र न केवल संवेदनशील नजर आया। बल्कि मौके पर ही शिकायतों का पुलिंदा समेटकर फाइलों को अंतिम रूप दिया गया। शिविर की सबसे उल्लेखनीय और सुखद तस्वीर यह रही कि इसमें पुरुषों की तुलना में महिलाओं की तादाद बहुत ज्यादा थी। सुबह से ही ग्रामीण महिलाएं अपने छोटे-छोटे बच्चों और जरूरी दस्तावेजों के साथ पंचायत भवन परिसर में जुटने लगी थीं। महिलाओं की इस भारी और सक्रिय उपस्थिति को देखकर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित स्थानीय विधायक निशा सिंह बेहद खुश नजर आयी।

विधायक निशा सिंह ने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा किआज बरझल्ला पंचायत भवन में उमड़ी बहनों और माताओं की यह भीड़ इस बात का जीवंत प्रमाण है कि ग्रामीण परिवेश में महिलाएं अब अपने हक और अधिकारों के प्रति पूरी तरह जागरूक हो चुकी हैं। वे अब घर की चौखट लांघकर सीधे प्रशासनिक अधिकारियों के सामने अपनी बात रख रही हैं। सरकार की यह योजना वास्तव में समाज के अंतिम पायदान पर खड़ी महिलाओं को सशक्त बनाने की दिशा में एक क्रांतिकारी कदम है।

शिविर को सफल बनाने और आम जनता को बिना किसी दफ्तर के चक्कर काटे न्याय दिलाने के लिए शीर्ष प्रशासनिक अमला खुद जमीन पर उतरा। कार्यक्रम में वरीय नोडल पदाधिकारी सह नगर आयुक्त कटिहार संतोष कुमार ने खुद पूरी कमान संभाली। उनके साथ प्राणपुर की प्रखंड विकास पदाधिकारी मनीषा कुमारी और अंचलाधिकारी भी पूरे समय शिविर में मुस्तैद रहे। अधिकारियों ने एक-एक काउंटर पर जाकर आवेदकों से बात की और मातहत कर्मचारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।


220 आवेदनों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निष्पादन –


वरीय नोडल पदाधिकारी सह नगर आयुक्त संतोष कुमार ने आधिकारिक आंकड़ों की घोषणा करते हुए बताया कि इस शिविर में प्रशासनिक गति बुलेट स्पीड का शानदार उदाहरण पेश किया गया है। दिनभर चले इस शिविर में कुल 220 आवेदनों का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया।निष्पादित मामलों में जीविका व शौचालय, ग्रामीण विकास और स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं के अंतर्गत दर्जनों लंबित मामलों को तुरंत मंजूरी दी गई।

अंचल राजस्व संबंधी मामले: भूमि, म्यूटेशन, और लगान से जुड़ी जटिल शिकायतों को अंचलाधिकारी की मौजूदगी में ऑन-द-स्पॉट सुलझाया गया। सबसे खास बात यह रही कि आम तौर पर महीनों तक भटकने के बाद मिलने वाले जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र के 9 मामलों का त्वरित निष्पादन कर मौके पर ही प्रमाण पत्र सौंपे गए।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!