KatiharNews:प्रभारी मंत्री ने किया फलका प्रखंड मुख्यालय का निरीक्षण

SHARE:

फलका /कटिहार – भंगहा में सहयोग शिविर के समापन के उपरांत जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रमोद कुमार ने फलका प्रखंड मुख्यालय का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जिला पदाधिकारी आशुतोष द्विवेदी एवं आरक्षी अधीक्षक शिखर चौधरी मुख्य रूप से मौजूद रहे। निरीक्षण के क्रम में प्रभारी मंत्री ने सर्वप्रथम प्रखंड मुख्यालय परिसर का जायजा लिया।

इसके पश्चात उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी सन्नी सौरभ व सीओ सौमी पौद्दार के साथ बैठक कर विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा कार्यप्रणाली को सुधारने के लिए कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

प्रभारी मंत्री मुख्यालय परिसर में करीब 45 मिनट तक रुके। इस दौरान उन्होंने विभिन्न सरकारी विभागों के कामकाज और फाइलों की गहन समीक्षा भी की। मौके पर डीएम व एसपी ने भी स्थानीय अधिकारियों को विधि-व्यवस्था एवं विकास योजनाओं को धरातल पर उतारने का निर्देश दिया।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई