बिहार के 20 जिले गैस नेटवर्क से जुड़े, PNG कनेक्शन में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

SHARE:

पटना। बिहार में गैस नेटवर्क का दायरा लगातार बढ़ता जा रहा है। मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत की अध्यक्षता में आयोजित CMG की उच्चस्तरीय बैठक में बताया गया कि सहरसा और बांका के गैस नेटवर्क से जुड़ने के बाद अब राज्य के 20 जिले गैसयुक्त हो चुके हैं।
बैठक में जानकारी दी गई कि बिहार में अब तक 1.15 लाख घरेलू PNG (पाइप्ड नेचुरल गैस) कनेक्शन चालू किए जा चुके हैं।

वहीं अप्रैल 2026 में रिकॉर्ड 10,952 नए PNG कनेक्शन जारी किए गए, जो अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है।
सरकार ने दावा किया कि राज्य में LPG सिलेंडर की आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है और किसी प्रकार का संकट नहीं है। कालाबाजारी और अवैध कारोबार पर कार्रवाई करते हुए अब तक 30 हजार से अधिक गैस एजेंसियों और प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गई है। इस दौरान 2,333 अवैध सिलेंडर जब्त किए गए, जबकि 154 प्राथमिकी दर्ज की गई हैं।


मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि लंबित PNG आवेदनों का मिशन मोड में जल्द निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि अधिक से अधिक घरों तक पाइप गैस सुविधा पहुंच सके।


बैठक में यह भी कहा गया कि बिहार में तेल और गैस की आपूर्ति पूरी तरह नियंत्रण में है और आम लोगों को किसी तरह की परेशानी नहीं होने दी जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई