राज्य में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा : मुख्यमंत्री

SHARE:

पटना:बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य में बढ़ते अपराध और पुलिस कार्रवाई को लेकर बड़ा बयान दिया है। मुख्यमंत्री ने साफ शब्दों में कहा कि बिहार पुलिस को अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के लिए पूरी तरह खुली छूट दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा।


मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि जो भी व्यक्ति कानून तोड़ेगा, उसे बिहार पुलिस करारा जवाब देगी। सरकार की प्राथमिकता राज्य में शांति, सुरक्षा और कानून का राज कायम रखना है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अपराध और अपराधियों के प्रति सरकार की नीति पूरी तरह “जीरो टॉलरेंस” की है।


अपने संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री ने आधुनिक तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की भूमिका पर भी विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज के दौर में AI सबसे बड़ी जरूरत बन चुका है और आने वाले समय में प्रशासन, शिक्षा, सुरक्षा और विकास के हर क्षेत्र में इसकी भूमिका और बढ़ेगी। मुख्यमंत्री ने युवाओं से नई तकनीकों को सीखने और डिजिटल बदलाव के साथ कदम से कदम मिलाकर चलने की अपील की।


मुख्यमंत्री के इस बयान को राज्य में अपराध नियंत्रण और तकनीकी विकास को लेकर सरकार के सख्त और आधुनिक दृष्टिकोण के रूप में देखा जा रहा है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!