आरपीएफ जवानों ने चोरी की मोबाइल के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार

SHARE:

किशनगंज/सागर चंद्रा

स्थानीय रेलवे स्टेशन परिसर में गस्त कर रहे आरपीएफ जवानों ने चोरी की मोबाइल के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान अस्पताल रोड, गांधी नगर निवासी हरिओम कुमार राय के रूप में की गई है। गिरफ्तार आरोपी से आवश्यक पूछताछ के बाद उसे रेल पुलिस के हवाले कर दिया गया। जहां आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।


आरपीएफ इंस्पेक्टर एचके शर्मा ने बताया कि गत रविवार को गस्त के दौरान पोल नंबर 20 के निकट आरोपी को संदिग्ध स्थिति में पाया गया। आरोपी को हिरासत में लेकर जब तलाशी ली गई तो उसके पास से 3 मोबाइल फोन बरामद किए गए। जिनकी कीमत लगभग 50 हजार रुपये थी।

साथ ही आरोपी के पास से 1,250 रुपये भी बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी हरिओम ने बताया कि उसने ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों से मोबाइल चोरी किया था। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपी का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई