किशनगंज:सफाई कर्मियों के हड़ताल पर चले जाने से सफाई व्यवस्था चरमराई

SHARE:

सागर चंद्रा/ किशनगंज

सदर अस्पताल के बाथरूम व शौचालय के साफ सफाई का जिम्मा संभाल रहे सफाई कर्मियों के अनिश्चितकालीन हड़ताल पर चले जाने से सफाई व्यवस्था पूरी तरह से चरमरा गई है। बाथरूम से निकलने वाली दुर्गंध से इलाज कराने पहुंचे मरीज और उनके परिजन परेशान हो गए हैं। हालांकि रविवार को अस्पताल का ओपीडी बंद रहने के कारण मरीजों का आना-जाना काफी कम था।

लेकिन सोमवार की भयावह स्थिति का आंकलन अभी से किया जा सकता है।
दरअसल विगत तीन माह से सफाई कार्य का जिम्मा संभाल रहे सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विसेज ऑर्गेनाइजेशन, पाटलिपुत्र के द्वारा अपने एक दर्जन सफाई कर्मियों को वेतन भुगतान नहीं किया गया है। जिससे उनके समक्ष भुखमरी की नौबत आ गई है। दुकानदारों ने राशन देना बंद कर दिया है।

जबकि कुछ सफाई कर्मियों के बच्चों का नाम फीस जमा नहीं करने के कारण स्कूल से काट दिया गया है। जबकि कंपनी के द्वारा उन्हें मात्र आश्वासन ही दिया जा रहा है। कर्मियों का कहना है कि उनके पीएफ का रुपया भी नहीं काटा जा रहा है। नतीजतन वेतन भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर सफाई कर्मी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाने के लिए विवश हो गये हैं। बताते चलें कि कंपनी के द्वारा साफ सफाई के लिए 11,128 रुपये प्रति माह वेतन पर एक दर्जन सफाई कर्मियों की नियुक्ति की गई है।


वहीं कंपनी के सुपरवाइजर संजय कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों को कर्मियों के हड़ताल पर जाने की सूचना दे दी गई है।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!