किशनगंज:कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में एस आई निलंबित

SHARE:

किशनगंज/सागर चंद्रा


एसपी संतोष कुमार ने कर्तव्य में लापरवाही बरतने के आरोप में टाउन थाना में पदस्थापित एस आई आनंद मोहन को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। एस आई के विरुद्ध गृहभेदन और बाइक चोरी से संबंधित मामलों की जांच में खानापूर्ति करने का आरोप लगाया गया है। एसपी ने मामले में सर्किल इंस्पेक्टर और प्रभारी टाउन थानाध्यक्ष से भी स्पष्टीकरण मांगा है।


दरअसल गत गुरुवार को एसपी ने टाउन थाना का औचक निरीक्षण किया था। उन्होंने गत जनवरी 2026 से अप्रैल 2026 तक किशनगंज थाना में दर्ज गृहभेदन, बाइक चोरी सहित अन्य चोरी के मामलों की समीक्षा की थी। इस दौरान पाया गया कि एस आई आनंद मोहन ने कई मामलों में अनुसंधान के नाम पर केवल खानापूर्ति की थी।

आनंद मोहन ने निर्धारित अवधि से पहले ही कई मामलों को ‘सत्य-सूत्रहीन’ बताते हुए अंतिम प्रतिवेदन सौंप दिया था। एसपी ने इसे कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही, मनमानापन, स्वेच्छाचारिता और संदिग्ध आचरण के साथ-साथ विभागीय व कानूनी नियमों का उल्लंघन माना और एस आई को सामान्य जीवन यापन भत्ता पर निलंबित कर दिया। साथ ही उन्हें सात दिनों के भीतर विभागीय जांच (कार्यवाही) के विरुद्ध अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने का निर्देश भी दिया गया है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई