धर्मशाला रोड पर जल जमाव से छात्र छात्राओं को स्कूल जाने आने में होती है परेशानी

SHARE:

करीबन 50 मीटर की दूरी पर छोटे बड़े सैकड़ो गड्ढे

सालमारी /कटिहार – इन दिनों हो रही रूक रूक कर वर्षा से सालमारी बाजार की मुख्य सड़क पर जगह जगह जल जमाव से आम जन परेशान हैं और यहां प्रशासन मूक दर्शक बना हुआ है।सालमारी की यह कोई नई समस्या नहीं है। वर्षों से सालमारी धर्मशाला रोड,चौक बाजार, सहित यहां की सड़कों पर कई स्थानों पर वर्षा होते ही घुटने भर जल जमाव हो जाता है।

जिसकी वजह से पैदल चलने वाले को तो काफी परेशानी उठानी पड़ती है। सालमारी धर्मशाला रोड पर करीबन 50 मीटर की सड़क पर सैकड़ो छोटे बड़े गड्ढे बन जाने की वजह से खासकर स्कूली छात्र-छात्राओं को स्कूल जाने में काफी परेशानी उठानी पड़ती है। कई छात्राये ने बताया कि यहां गड्ढे और पानी जल जमाव की वजह से हम लोगो को स्कूल भी नहीं जा पाते हैं।

कपड़े खराब हो जाते हैं उबर खाबर सड़क पर साइकिल भी नहीं चल पाती है। जिसकी वजह से स्कूल जा पाना काफी कठिन हो जाता है। वहीं बाईक,टो टो, टेम्पो सहित अन्य सभी वाहनों को धर्मशाला रोड पर जल जमाव से रोजाना परेशानी उठानी पड़ रही है। निकट ही हाईस्कूल, मिडिल स्कूल,सालमारी रेलवे स्टेशन, मुख्य बाजार सभी को इस जल जमाव होकर गुजरना पड़ता है।

जिस की वजह से स्कूली बच्चों, छात्राओं को काफी परेशानी उठानी पड़ती है। सालमारी बाजार में जलनिकासी को लेकर आज तक नालें का निर्माण नहीं हो पाया है। जिसकी वजह से यहां जगह जगह जल जमाव की स्तिथि उत्पन्न हो रही है। समाजसेवी ललित बूबना,संजय गुप्ता,लालू भगत, दुर्गेश शर्मा सहित अन्य लोगों ने सालमारी में नालें का निर्माण एवं धर्मशाला रोड पर जल जमाव से निजात दिलाने की मांग प्रशासन से की है।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई