बरारी /कटिहार – नगर पंचायत बरारी की मुख्य पार्षद सह भाजपा नेत्री बबिता कुमारी को नारी शक्ति वंदन अभियान के तहत कटिहार लोकसभा क्षेत्र का प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति से क्षेत्र में राजनीतिक व सामाजिक हलकों में उत्साह का माहौल है।
नारी शक्ति वंदन अभियान देश में लैंगिक समानता और महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसके माध्यम से महिलाओं की भागीदारी को हर क्षेत्र में मजबूत करने पर जोर दिया जा रहा है।
प्रभारी बनाए जाने पर बबिता कुमारी ने भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए सम्मान के साथ-साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है।
उन्होंने कहा कि नारी शक्ति वंदन अभियान के जरिए महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य और गति पकड़ेगा।उन्होंने आगे कहा कि लोकतंत्र में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी इसे और अधिक समावेशी बनाएगी तथा विकसित भारत 2047 के संकल्प को मजबूत आधार प्रदान करेगी।


























