कटिहार – राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान कटिहार में दिनांक 22.04.2026 को नियोजन शिविर का आयोजन किया जाएगा।जिसमें सभी नीजी एवं सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के उत्तीर्ण प्रशिक्षणार्थी भाग ले सकेंगे।
उक्त जानकारी राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान,कटिहार के उपाधीक्षक सह प्राचार्य ने दी है।उन्होंने कहा कि इस शिविर में 18 से 35 वर्ष के इच्छुक अभ्यर्थी भाग ले सकते है।
शिविर में हायर तथा हर्ट एंड जेबिल कंपनी द्वारा भाग लेकर 300 प्रशिक्षणार्थियों का चयन किया जाएगा।उन्होंने बताया है कि चयनित प्रशिक्षणार्थियों को 20,700 रुपये प्रतिमाह के साथ सीटीसी एवं अन्य लाभ भी मिलेगा।बतौर प्राचार्य इस शिविर में सभी ट्रेड के प्रशिक्षणार्थी भाग ले सकेंगे।



























