ऊर्स की तैयारी को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित

SHARE:

मनिहारी /कटिहार – आगामी 14 अप्रैल को मनिहारी पीर पहाड पर सालाना ऊर्स मेले का आयोजन किया जाना है। . इस मौके पर मजार पर चादरपोशी की जाती है।ऊर्स मेले के सफल आयोजन को लेकर इंतजामिया कमिटी एवं स्थानीय प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई।

बैठक में मेले की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई तथा जायरिनों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया। बैठक की अध्यक्षता करते हुए एसडीएम ने कहा कि ऊर्स में आने वाले सभी जायरिनों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराना प्रशासन की जिम्मेदारी है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेले के दौरान गाड़ी पार्किंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि यातायात बाधित न हो।

साथ ही साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने, नियमित कचरा उठाव एवं पेयजल की व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश भी दिए गए।एसडीएम ने रात्रि के समय प्रकाश व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर देते हुए कहा कि सभी मुख्य मार्गों, मजार परिसर एवं पार्किंग स्थल पर पर्याप्त रोशनी की व्यवस्था होनी चाहिए।

सुरक्षा व्यवस्था को लेकर भी पुलिस प्रशासन को सतर्क रहने को कहा गया है। बैठक में कमिटी के सदस्यों ने भी अपने सुझाव रखे, जिस पर प्रशासन ने सकारात्मक कार्रवाई का भरोसा दिलाया। बैठक में एसडीपीओ विनोद कुमार, नगर कार्यपालक पदाधिकारी मनिहारी अरविंद पासवान, थानाध्यक्ष पंकज आनंद,इंतजामिया कमिटि के अध्यक्ष सह खादिम मंजर शफी, मुस्ताक हुसैन,जमील अंसारी, शेरू- शोहराब, आलमगीर सहित अन्य अनेक मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई