कटिहार:डब्ल्युपीयु जाने के रास्ते को कराया गया अतिक्रमणमुक्त

SHARE:

डंडखोरा/कटिहार – प्रखंड क्षेत्र अन्तर्गत कचरा प्रसंस्करण इकाई तक जाने वाले रास्ते का अतिक्रमित रहने से स्वच्छता कर्मियों को वाहन लेकर डब्ल्यूपीयू तक जाने में काफी प्रशासनियों का सामना करना पड़ता था। प्रभारी अंचल अधिकारी सह प्रखंड विकास पदाधिकारी शुभम प्रकाश के निर्देश पर अंचल अमीन द्वारा डब्ल्यूपीयु के लिए आवंटित भूमि का सीमांकन किया।

उसके बाद बीडीओ के निर्देश पर स्थानीय लोगों की उपस्थिति में कचरा प्रसंस्करण इकाई तक जाने के लिए अतिक्रमित भूमि को जेसीबी लगाकर खाली करा दिया गया।बीडीओ ने बताया कि डब्ल्युपीयू के लिए आवंटित भूमि की अंचल अमीन द्वारा मापी कराकर सीमांकन कराया गया।

तत्काल इकाई तक जाने के लिए अतिक्रमित हटाकर रास्ते को समतल बना दिया गया है।वहीं अन्य अतिक्रमण कारियों ने जमीन में लगे मक्का फसल काटकर अतिक्रमणमुक्त कर देने का आश्वासन दिया है।मौके पर मुखिया निरंजन प्रसाद मंडल,स्वच्छता प्रखंड समन्वयक नीरज गुप्ता,अंचल नाजिर कौशल कुमार,अमीन अहमद अली सहित स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई