कदवा /कटिहार – प्रखंड के भावनगर स्थित मेहदीपुर वार्ड 2 में हुए भीषण अग्निकांड के पीड़ितों को त्वरित राहत पहुंचाने के उद्द्येश्य से रेडक्रास सोसाइटी की ओर से सचिव संतोष गुप्ता के नेतृत्व मे राहत सामग्री बाँटी गई। राहत वितरण करते हुए संतोष गुप्ता ने कहा कि रेडक्रोस का उद्द्येश्य ही आपदा की घड़ी में साथ खड़े रहना एवं बचाव करना है।
उन्होंने कहा कि कई क्षेत्रों मे विगत दिनों हुई आगलगी से प्रभावित लोगों के बीच संस्था द्वारा राहत सामग्री का वितरण किया जा चुका है। मौके पर उपस्थित पूर्व चेयरमैन अनिल चमरिया ने खाना बनाते समय विशेष सावधानी बरतने का सुझाव दिया। उन्होंने कहा कि राहत सामग्री मे बड़ा तिरपाल एवं बाल्टी के साथ 36 बर्तनों का सेट का वितरण किया गया है।
सह सचिव विवान सरकार के साथ प्रबंफ समिति सदस्य पुरुषोत्तम मोदी, आलोक सिंहा एवं नरेश साह ने कहा कि लोगों की मदद करना परमार्थ का कार्य होता है और रेडक्रॉस हमेशा से परमार्थ का कार्य करती आयी है। उन्होंने कहा कि आग लगने के सबसे बड़े कारणों में रसोई घर में लापरवाही, बिजली के उपकरणों में शॉर्ट सर्किट, खुली आग वाली चीजें जैसे मोमबत्ती, अगरबत्ती या सिगरेट और ज्वलनशील पदार्थों का सही ढंग से उपयोग न होना है।
संतोष गुप्ता ने कहा कि कुल 14 परिवारों का आशियाना पुरी तरह जल गया साथ ही कई मवेशी के साथ घट मे रखे नगद रुपया एवं जेवर भी जल गये। उन्होंने लोगों को ज्वलंशील समान को घरों से दूर खुले जगह मे रखने की सलाह दी तथा खाना बनाने वाली जगहों पर पानी से भरी बाल्टी रखने की सलाह दी।
उन्होने शार्ट सर्किट से बचने हेतु बिजली के तार को रखने की अपील की। पीड़ित परिवारों मे तारामणि देवी, बेबी देवी, चमेली देवी, जोशना देवी, मुन्नी देवी, लीला देवी आदि सभी पीड़ित लोग मौजूद थे। इस मौके पर मुखिया सत्यनारायण यादव के साथ मंडल अध्यक्ष हरिपद घोष एवं पवन कुमार साह उपस्थित थे। उन्होंने संस्था को साधुवाद दिया।





























