अवैध खनन के खिलाफ सख्त कारवाई की मांग,मुख्य पार्षद प्रतिनिधि ने आंदोलन की दी चेतावनी

SHARE:

संवाददाता: रणविजय

क्षेत्र में बेखौफ जारी अवैध मिट्टी और बालू खनन ने अब आम नागरिकों की जान को खतरे में डाल दिया है। इस गंभीर मुद्दे को लेकर किशनगंज जिले के पौआखाली नगर के मुख्य पार्षद प्रतिनिधि अहमद हुसैन उर्फ लल्लू ने अवैध खनन और परिवहन पर तत्काल रोक लगाने की मांग करते हुए खनन और स्थानीय प्रशासन की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

अहमद हुसैन ने बताया कि बीती रात खानाबाड़ी गांव के समीप मुख्य सड़क पर अवैध खनन में लगी ट्रैक्टर ट्रॉलियों से गिरी मिट्टी के कारण एक बड़ा हादसा हो गया। बारिश होने की वजह से सड़क पर फैली चिकनी मिट्टी फिसलन भरी हो गई, जिससे अनियंत्रित होकर दो स्कॉर्पियो गाड़ियां सीधे तालाब में जा गिरीं। यह तो ऊपर वाले का शुक्र है कि गाड़ियों में सवार यात्रियों की जान बाल-बाल बच गई, वरना कोई बड़ी अनहोनी हो सकती थी।

श्री हुसैन ने कहा कि आखिर इन दुर्घटनाओं के लिए कौन जिम्मेवार होगा। मुख्य पार्षद प्रतिनिधि ने क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में बिना किसी अनुमति के बड़े पैमाने पर बालू और मिट्टी का अवैध खनन पर तत्काल रोक लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि खनन में लगे वाहन क्षमता से अधिक मिट्टी लादकर सार्वजनिक भीड़ भाड़ वाले जगहों पर तेज गति में चलते हैं, जिससे मिट्टी सड़क पर गिरती है। बारिश के समय यह मिट्टी मौत को दावत दे सकती है।


अहमद हुसैन ने दो टूक शब्दों में कहा कि यदि प्रशासन ने जल्द ही इन अवैध गतिविधियों और सड़कों पर गिरने वाली मिट्टी को लेकर ठोस कदम नहीं उठाए, तो वे जनता के साथ मिलकर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। उन्होंने मांग की है कि दिन में हो या रात इस अवैध कारोबार पर तुरंत नकेल कसी जाए।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!