बिहार के कटिहार से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने गुरु-शिष्य के पवित्र रिश्ते को तार-तार कर दिया है। कोढ़ा प्रखंड में शिक्षा के मंदिर को कलंकित करने का घृणित मामला प्रकाश में आया है।
यहाँ एक शिक्षक ने अपनी ही छात्रा के साथ ऐसी ‘गंदी हरकत’ की, कि इलाके के लोगों का खून खौल उठा।मिली जानकारी के अनुसार, विद्यालय के एक शिक्षक कथित रूप से अपनी मर्यादा भूलकर एक छात्रा के साथ अश्लील हरकतें कर रहे थे।
जैसे ही इस बात की भनक स्थानीय ग्रामीणों को लगी, उनके सब्र का बांध टूट गया और कलयुगी शिक्षक की जमकर पिटाई की गई।वही घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बड़ी मुश्किल से ग्रामीणों के चंगुल से शिक्षक को छुड़ाकर मामले को शांत कराया।
घायल शिक्षक को तत्काल कोढ़ा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहाँ फिलहाल उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।वही प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रियंका कुमारी ने कहा कि मामले की जानकारी मिली है और सख्त कारवाई की जाएगी।





























