बहादुरगंज में पुलिस के द्वारा चलाया गया वाहन जांच अभियान

SHARE:

बहादुरगंज/निसार अहमद

पश्चिम बंगाल में होने वाले आगामी विधान सभा चुनाव को लेकर जिले में भी सुरक्षा व्यवस्था को बढ़ा दिया गया है।पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार के निर्देश पर जिले के अलग अलग थाना क्षेत्रों में पुलिस के द्वारा लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है ।उसी क्रम में बहादुरगंज थाना क्षेत्र में थाना अध्यक्ष संदीप कुमार की अगुआई में पुलिस के द्वारा वाहन जांच अभियान चलाया गया।

इस दौरान वाहन चालकों के कागजात,हेलमेट आदि की जांच की गई साथ ही ऐसे वाहन चालक जिनके पास जरूरी कागजात नहीं था उनसे जुर्माना भी वसूला गया।

थाना अध्यक्ष संदीप कुमार ने वाहन चालकों से हेलमेट पहन कर ही बाइक चलाने की अपील की और कहां की थाना क्षेत्र में लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जाएगा ।उन्होंने लहरिया कट मारने वाले चालकों को सख्त हिदायत भी दी और कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कारवाई की जाएगी।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई