एसपी संतोष कुमार का औचक निरीक्षण, पहाड़कट्टा थाना की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

SHARE:

संवाददाता/किशनगंज

किशनगंज में पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार ने अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-2 की उपस्थिति में पहाड़कट्टा थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने थाना के अभिलेखों की गहन जांच की तथा लंबित कांडों की समीक्षा की।


निरीक्षण के क्रम में एसपी ने विधि-व्यवस्था संधारण, गश्ती व्यवस्था और अन्य प्रशासनिक व्यवस्थाओं का भी बारीकी से जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर दिया।


इसके साथ ही उन्होंने क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने और आम लोगों की शिकायतों का शीघ्र निवारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई