मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल के पहल पर पोठिया को किशनगंज विद्युत कार्यालय से किया गया संबद्ध
संवाददाता/ किशनगंज
किशनगंज जिले के पोठिया प्रखंड अंतर्गत 22 पंचायतों के बिजली उपभोक्ताओं को अब बहादुरगंज विद्युत कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा ।मालूम हो कि प्रखंड के उपभोक्ताओं को पहले छोटे मोटे कार्यों के लिए भी बहादुरगंज प्रखंड स्थित विद्युत कार्यालय का चक्कर लगाना पड़ता था लेकिन विधायक कमरूल हुदा के द्वारा पहले विधान सभा में समस्या को उठाया गया।
उसके बाद उद्योग सह पथ निर्माण मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल को पत्र लिख कर किशनगंज विद्युत कार्यालय से जोड़ने का निवेदन किया गया जिसके बाद डॉ दिलीप कुमार जायसवाल की पहल पर अब पोठिया को किशनगंज से संबद्ध कर दिया गया है।विधायक कमरुल हुदा ने गुरुवार को शहर के सर्किट हाउस में पत्रकार वार्ता कर मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल का आभार जताया और कहा कि पोठिया के विद्युत उपभोक्ताओं को किशनगंज विद्युत कार्यालय से संबद्ध करने से यहां की उपभोक्ताओं को अत्यधिक लाभ मिलेगा और इसके लिए वो मंत्री डॉ दिलीप कुमार जायसवाल का आभार जताते है।
वही उन्होंने बिजली बिल में हुए बदलाव को लेकर कहा कि सरकार को इसपर विचार करना चाहिए। श्री हुदा ने कहा कि स्मार्ट मीटर की वजह से उपभोक्ताओं को काफी परेशानी होती है और बिल अधिक आता है ।वही श्री हुदा ने असम के मुख्यमंत्री हेमंत बिस्वा शरमा के ऊपर जमकर निशाना साधा और कहा कि हार की बौखलाहट के कारण उनके द्वारा नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दे रहे है।
उन्होंने कहा कि पांच राज्यों में होने वाले चुनाव में भाजपा को करारी हार मिलने वाली है और कांग्रेस की सरकार बनेगी ।उन्होंने कहा कि देश को बांटने और हिंदू मुसलमान की राजनीति करने वालों का सुपड़ा साफ हो जाएगा ।इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष शाहबुल अख्तर,इमाम अली चिंटू,आजाद साहिल,जमशेद आलम,अरुण कुमार साह,सजल कुमार साहा,मोहम्मद लाल, मजहरुल हसन, इंदू हुसैन ,शमशुल हक सहित अन्य दर्जनों लोग मौजूद थे



























