प्राणपुर/कटिहार – प्राणपुर थाना क्षेत्र अन्तर्गत केहुनियाँ गांव निवासी लापता इंदल कुमार रविदास (22) पिता- स्व.जनार्दन रविदास की खोज में पुलिस जोर-शोर से जुटी हुई है। इंदल कुमार रविदास बुधवार की रात्रि से हीं लापता है। मामले को लेकर लापता इंदल के बड़े भाई बादल रविदास ने प्राणपुर थाना में लिखित आवेदन देकर लापता अपने भाई की बरामदगी की गुहार लगाई है।
मामले को गंभीरता को देखते हुए पुलिस त्वरित कारवाई करते हुए लापता युवक की सुरक्षित बरामदगी के लिए खोजबीन शुरु कर दी।खोजबीन के दौरान बसनी बहियार से लापता नवयुवक का बाइक एवं गमछा बरामद किया गया है। वहीं एफएसएल की टीम को भी बुलाकर जांच कराई जा रही है। सदर एसडीपीओ अभिजीत कुमार सिंह भी पहुंच कर लापता इंदल के परिजनों एवं उनके दोस्तों से पूछताछ किया।
पूछताछ के क्रम में बड़ा भाई बादल रविदास ने पुलिस को बताया कि उसके भाई इंदल का प्रेम प्रसंग केहुनियां केवट टोला निवासी जीतू केवट की धर्मपत्नी संजना देवी के साथ चल रहा था।बादल के बयान पर पुलिस प्रेमिका संजना देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं इंदल की पत्नी सोनी देवी, माँ मासोमात मीरा देवी,भाई सहित अन्य परिजन सदमे में हैं।
इस बाबत थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि लापता इंदल कुमार रविदास के बड़े भाई के आवेदन पर थाना में मामला दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।वैज्ञानिक अनुसंधान के लिए एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है।उन्होंने बताया कि पूछताछ में जो बात सामने आई है।उससे मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत होता है।जो भी हो मामले का जल्द हीं खुलासा कर दिया जाएगा।



























