एनएफ रेलवे इम्पलाईज यूनियन ने रेलवे महाप्रबंधक को सौंपा ज्ञापन, समस्याओं के समाधान की मांग

SHARE:

कटिहार – पूसी रेलवे के महाप्रबंधक चेतन कुमार श्रीवास्तव का कटिहार मंडल में आगमन संरक्षा निरीक्षण-2026 के तहत हुआ। उनके आगमन पर मंडल के सभी पदाधिकारियों ने उनका भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर मान्यता प्राप्त 1 नंबर ट्रेड यूनियन एनएफ रेलवे इम्पलाईज यूनियन द्वारा महाप्रबंधक के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में यूनियन के केंद्रीय नेतागण एवं मंडलीय स्तर के नेतागण, कटिहार स्थित दोनों शाखाओं के शाखा अध्यक्ष एवं सचिव सहित अन्य दर्जनों पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश पासवान ने महाप्रबंधक को अंगवस्त्र एवं पुष्पगुच्छ देकर,केंद्रीय संगठन मंत्री प्रेमशंकर ने प्रशासन एवं यूनियन की आपसी समन्वय की सोंच को दर्शाते हुए महामंत्री संग महाप्रबंधक का दोस्ताना फोटो, मंडल मंत्री रजनीश कुमार एवं मंडल अध्यक्ष अनिल कुमार उपाध्याय के द्वारा प्राकृतिक एवं नैसर्गिक पौधा के साथ-साथ सम्मान-पत्र एवं 12 सूत्री ज्ञापन सौंपा। मौके पर उपस्थित डीआरएम एवं पीएचओडी को भी पुष्पगुच्छ, सम्मान पत्र एवं ज्ञापन सौंपा।

मौके पर विनय कुमार ,दीनबंधु राय , अरविंद कुमार, अनुराग कुमार , राजेश कुमार , सौरभ कुमार ,अनिल कुमार , मुकुंद मिश्रा , मृत्युंजय कुमार , शिवकिशोर, मोहनलाल गुप्ता , भोला प्रसाद, संतराज, सूरज, लॉरेंस, राजेश, भवेश, मंतोष, राजेश, राहुल, अविनाश एवं जानु ने स्वागत एवं सम्मानित किया ।बैठक के दौरान मंडल मंत्री ने कटिहार मंडल को विभिन्न नए संसाधन एसेट्स प्रदान करने हेतु महाप्रबंधक एवं मंडल रेल प्रबंधक को हृदय से आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया।

साथ ही 12 सूत्री ज्ञापन पर गहराई से विचार करने के लिये एवं मंडल की विभिन्न लंबित मांगों को उनके समक्ष रखा गया। अन्य प्रमुख मांगों में ओटी पाड़ा क्षेत्र में एक नए विवाह भवन, 20 बेड का अतिरिक्त कर्मचारी विश्राम गृह के निर्माण का प्रस्ताव एवं सिलीगुड़ी प्रवर रेलवे संस्थान के जर्जर स्थिति को जीर्णोद्धार करने के लिये प्रवर रेलवे संस्थान कटिहार एवं सामुदायिक भवन को वातानुकूलित करने की मांग को भी उन्होंने तुरंत मंजूरी दी।

महाप्रबंधक द्वारा लिए गए इन सकारात्मक एवं त्वरित निर्णयों के लिये एनएफ रेलवे इम्पलाईज यूनियन कटिहार मंडल दिल की गहराईयों से उनका हार्दिक आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया साथ ही बताया की कर्मचारियों के हित में आपके द्वारा लिए गये निर्णय को सदैव याद रखेगा।

Leave a comment

सबसे ज्यादा पड़ गई