कटिहार:नम आंखों से वर्ग आठ के छात्र – छात्राओं को दी विदाई

SHARE:

मनसाही /कटिहार – प्रखंड क्षेत्र के कुरेठा पंचायत के आदर्श मध्य विद्यालय धनपाड़ा के वर्ग आठ पास कर चुके छात्र – छात्राओं का विदाई समारोह धूमधाम से आयोजन किया गया। जिसमें सभी शिक्षकों के आंखे नम होते रहे बच्चों को मिठाई खिलाकर एवं माला पहनाकर सम्मानित करते हुए विदा किया गया ।

इस मौके पर छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए विद्यालय के शारीरिक शिक्षक कालेश्वर साह ने कहा कि विद्यालय सिर्फ इमारत नहीं,बल्कि उनके सपनों का दूसरा घर हैं। यहां बीते पल यादें बनकर हमेशा साथ रहता हैं,और आपकी मेहनत ही आपकी सफलता की सिढी बनेगी आप अपने जीवन में असफलता से ना डरे, क्योंकि हर चुनौती आपको बेहतर बनाती हैं। आप लोगों को अलविदा कहना मुश्किल हैं लेकिन यादें हमेशा दिलों में जिंदा रहेगी।

हम लोगों ने सिर्फ किताबी ज्ञान नहीं बल्कि जीवन जीने का हुनर भी सीखने का प्रयास किया। वहीं प्रभारी प्रधानाध्यापिका कुमारी श्वेता सुमन ने कहा कि अनुशासन और मूल्य सफल व्यक्ति बनने के लिए ज्यादा महत्वपूर्ण हैं, तुम लोग एक मूल्यवान और अच्छा इंसान बनना।

विदाई समारोह के अवसर पर विद्यालय के वरीय शिक्षक सियाराम यादव ने कहा कि विद्यालय की हंसी और दोस्तों के साथ की गई मस्ती यह यादें कभी फीकी नहीं पढ़नी चाहिए,तुम्हारी मुस्कुराहटे हमेशा याद आएगी तुम लोग जहां भी रहो अपनी पहचान बनाए रखना शिक्षा का यह अध्याय खत्म हो रहा हैं,लेकिन दोस्ती का अध्याय हमेशा चलता रहेगा। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकों में अमित कुमार,मनोज कुमार , सुषमा कुमारी,श्वेता सिंह,रवि कुमार,शुभांगी पारई,तारकेश्वर कुमार ऋषि के साथ विद्यालय के सभी छात्र – छात्राएं उपस्थित रहे ।

सबसे ज्यादा पड़ गई
error: Content is protected !!